चन्द्र नव वर्ष (Lunar New Year)

- Admin 21
- 18 Dec, 2024
चन्द्र नव वर्ष (ल्यूनर न्यू ईयर) को दुनिया के लगभग दो अरब लोग मनाते हैं। जिसे चीनी नव वर्ष और वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है।यह दुनिया भर में चीनी समुदायों द्वारा मनाया जाता है जिस की परंपराएँ अन्य दूसरों से थोड़ी भिन्न होती हैं। उत्सव की शुरुआत शीतकालीन संक्रांति के बाद दूसरे चंद्रमा के उदय के साथ होती है।पूर्वी एशियाई देशों में भी इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। वियतनाम, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और मंगोलिया भी इसे अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाते हैं। बताते हैं कि चीनी नव वर्ष 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व से मनाया जाता है। किंवदंतिययों के अनुसार प्राचीन काल में नियान नामक एक राक्षस ने बहुत आतंक मचाया था । हालाँकि वह लाल रंग, पटाखों की आवाज़ और आतिशबाजी की से भयभीत हो जाता था। उस समय लोगों ने उसे डराने और भगाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया। तब से ये एक प्रथा बन गयी और उस दिन को लोग चीनी नव वर्ष के रूप में मनाते हैं।
चीनी नये साल का उत्सव दुनिया के बड़े रंगीन उत्सवों में से एक होता है। दुनिया में चीन के रहने वाले जहां भी हों इस उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। चीन में हर जगह जश्न का माहौल रहता है। पूरा आसमान रंग-बिरंगे फेस्टिव पताकों और लालटेनों से जगमगा उठता है। इसका स्वरूप बहुत हद तक अपने देश के प्रमुख त्योहार दिपावली जैसा ही होता है। दीपावली की भाँति चीनी नया साल लोगों के जीवन के लिए खुशीयाँ लाता है और नया जीवन जीने का उत्साह देता है।लोग अपने घरों को साफ करते हैं और पिछले साल के दुखों और दुर्भाग्य को पीछे छोड़ते हुए भाग्य और समृद्धि की कामना करते हैं। चीनी लोगों के लिए लाल रंग का बहुत महत्व है इसलिए इस दिन घरों को चमकीले लाल बैनरों से सजाया जाता है और बच्चों को लाल लिफाफे में पैसे दिए जाते हैं। लोग उपहारों का आदान-प्रदान भी करते हैं। भव्य दावतों का आयोजन होता है। अपने नए साल के जश्न को ढेर सारी आतिशबाजी, पटाखों, नाचते हुए ड्रेगन और शेरों के साथ उल्लास पूर्वक मानते है। यह उत्सव दो सप्ताह तक चलता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Ellen Mungomery
Hi yuvahastakshar.com administrator, Your posts are always insightful and valuable.