:
visitors

Total: 663320

Today: 38

Breaking News
GO’S SLOTS GIVEN TO OTHER AIRLINES,     EX CABINET SECRETARY IS THE ICICI CHAIRMAN,     TURBULENCE SOMETIMES WITHOUT WARNING,     ARMY TO DEVELOP HYDROGEN FUEL CELL TECH FOR E- E-MOBILITY,     ONE MONTH EXTENSION FOR ARMY CHIEF,     YUVAGYAN HASTAKSHAR LATEST ISSUE 1-15 JUNE 2024,     A.J. Smith, winningest GM in Chargers history, dies,     पर्यायवाची,     Synonyms,     ANTONYM,     क्या ईश्वर का कोई आकार है?,     पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोग में आने वाले कुछ घरेलू उपाय,     10वीं के बाद कौन सी स्ट्रीम चुनें?कौन सा विषय चुनें? 10वीं के बाद करियर का क्या विकल्प तलाशें?,     मई 2024 का मासिक राशिफल,     YUVAHASTAKSHAR LATEST ISSUE 1-15 MAY,     खो-खो खेल का इतिहास - संक्षिप्त परिचय,     उज्जैन यात्रा,     कैरम बोर्ड खेलने के नियम,     Review of film Yodha,     एशियाई खेल- दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बहु-खेल प्रतिस्पर्धा का संक्षिप्त इतिहास,     आग के बिना धुआँ: ई-सिगरेट जानलेवा है,     मन क्या है?,     नवरात्रि की महिमा,     प्रणाम या नमस्ते - क्यूँ, कब और कैसे करे ?,     गर्मी का मौसम,     LATEST ISSUE 16-30 APRIL 2024,     Yuva Hastakshar EDITION 15/January/2024,     Yuvahastakshar latest issue 1-15 January 2024,     YUVAHASTAKSHAR EDITION 16-30 DECEMBER,    

ओलंपिक में भारत का इतिहास

top-news

भारत का  ओलंपिक इतिहास


भारत ने वर्ष 1900 के बाद अब तक के 24 ओलम्पिक खेलों में 35 पदक जीते हैं। इनमे स्वर्ण,रजत और कास्य पदक तीनों हैं। वर्ष 1900 में पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व नॉरमन प्रीचार्ड ने की थी। ग्रीष्म क़ालीन ओलम्पिक में ये पहले इण्डियन थे जिन्होंने कुल पाँच एथलीट स्पर्धाओं में भाग लिया था। 200 मीटर दौड़ तथा 200 मीटर, हर्डल दौड़ में रजत पदक देश के लिए जीता था।

भारतीय हॉकी (पुरुष) टीम नें वर्ष 1928 में ऐमेस्टर्डम में हुए ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता।पुरुष हॉकी टीम ने ध्यानचंद के अगुआई में पूरे टूर्नामेंट में विपक्षियों पर 29 गोल दागे थे। विपक्षी टीम को एक भी गोल करने का अवसर नहीं मिला। फाइनल मुक़ाबले में कप्तान ध्यानचंद नई तीन गोल किये थे। पूरे टूर्नामेंट में कप्तान नें कुल 14 गोल किए थे।। भारतीय हॉकी (पुरुष) टीम ने लॉस ऐंजिल्स में हुए वर्ष 1932 के ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।इस टीम ने फाइनल में जापान को 11-1 से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।इस टीम में मुकाबले रूप सिंह ने ध्यानचंद का भरपूर साथ दिया। वर्ष 1936 में बर्लिन में हुए ओलम्पिक खेलों में पुनः स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फाइनल मुक़ाबला 8-1 से जर्मनी को हराकर जीता। लंदन में हुए 1948 के ओलम्पिक खेलों के समय देश आज़ाद हो चुका था। पूरे विश्व की निगाह नयी टीम पर थी।भारतीय टीम ने किशन लाल के नेतृत्व में भाग लिया। स्वतंत्र भारत का यह पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक था। बलबीर सिंह (सीनियर) ने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था। भारतीय हॉकी (पुरुष) ने हेलीसिंकी में हुए वर्ष 1952 ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मैच में बलबीर सिंह (सीनियर) ने नीदरलैंड के ख़िलाफ़ 6 गोलों में से 5 गोल दागे। भारत ने 6-1 से मैच जीता था। ख़शाबा दादासाहेब जादव (K D Jadhav) ने इसी ओलंपिक में पहले स्वतंत्र भारत के कांस्य पदक विजेता पहलवान हुए।

वर्ष 1956 में मेलबर्न में हुए ग्रीष्म ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में भारत नें पाकिस्तान को 1-0 से शिकस्त दिया। बलबीर सिंह सीनियर अपने हाथ में फ्रैक्चर के साथ खेले। भारतीय हॉकी टीम को रोम में हुए 1960 के ओलंपिक खेलों में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 1-0 से फाइनल में हरा दिया था। टोक्यो 1964 के ओलम्पिक खेलों में अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए पाकिस्तान को हराकर पुनः स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसके अतिरिक्त किसी और फील्ड, ट्रैक इत्यादि खेलों में भारत को कोई पदक नहीं मिला। भारतीय हॉकी पुरुष टीम को कांस्य पदक से ही मैक्सिको में हुए1968 के ओलम्पिक खेल में संतोष करना पड़ा।

1972 के म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक मिला। मांट्रियल 1976 के ओलम्पिक खेलों में भारत को कोई पदक नहीं मिला। मॉस्को में हुए वर्ष 1980 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

1984,1988,1992 के ओलम्पिक खेलों में भारत को कोई पदक नहीं मिला। 1996 में हुए एटलांटा ओलम्पिक खेल में टेनिस खेल में लियंडर पेस ने भारत के लिए कांस्य पदक को जीता। वर्ष 2000 में सिडनी में हुए ग्रीष्म ओलम्पिक में करणम मल्लेश्वरी ने भारत के लिये महिला के 54 किलोग्राम वर्ग के वेट लिफ़्टिंग में कांस्य पदक जीता। करणम मल्लेश्वरी भारत के लिए ओलंपिक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। एथेंस में हुए वर्ष 2004 के ओलम्पिक के ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ रजत पदक विजेता बने। पेकिंग में हुए वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों में अभिनव बिन्द्रा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत। इसी वर्ष विजेंदर सिंह ने मिडिल वेट बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता। 2008 में ही सुशील कुमार ने कुश्ती 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। लन्दन 2012, ग्रीष्म ओलम्पिक में गगन नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक जीता।

सुशील कुमार ने कुश्ती 66 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। इस प्रकार देश में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले व्यक्तिगत खिलाड़ी बने। विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड़ पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीत।, लंदन 2012 लंदन 2012 ओलम्पिक में ही मैरी कॉम ने महिला फ़्लाइवेट बॉक्सिंग कांस्य पदक जीता। योगेश्वर दत्त ने 60 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीता। साइना नेहवाल ने महिला सिंगल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता ।, पीवी सन्धु ने महिला सिंगल्स बैडमिंटन में रिओ- डी- जनेरियो 2016 ग्रीष्म ओलम्पिक में रजत पदक जीता। साक्षी मलिक ने कांस्य पदक महिला कुश्ती के 58 किलोग्राम वर्ग में जीता। टोक्यो में वर्ष 2020 में हुए ग्रीष्म ओलम्पिक में महिला वेट लिफ़्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानु नें रजत पदक जीता।

महिला वेल्टरवेट मुक्केबाज़ी मुक़ाबले में लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता। पीवी सन्धु ने महिला सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। रवि कुमार दाहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में रजत पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। बजरंग पुनिया ने पुरुष कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया नीरज चोपड़ा ने पुरुष जेविलन फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *