:
visitors

Total: 663697

Today: 131

Breaking News
YUVAGYAN HASTAKSHAR LATEST ISSUE 01-15 JULY 2024,     GO’S SLOTS GIVEN TO OTHER AIRLINES,     EX CABINET SECRETARY IS THE ICICI CHAIRMAN,     TURBULENCE SOMETIMES WITHOUT WARNING,     ARMY TO DEVELOP HYDROGEN FUEL CELL TECH FOR E- E-MOBILITY,     ONE MONTH EXTENSION FOR ARMY CHIEF,     YUVAGYAN HASTAKSHAR LATEST ISSUE 1-15 JUNE 2024,     A.J. Smith, winningest GM in Chargers history, dies,     पर्यायवाची,     Synonyms,     ANTONYM,     क्या ईश्वर का कोई आकार है?,     पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोग में आने वाले कुछ घरेलू उपाय,     10वीं के बाद कौन सी स्ट्रीम चुनें?कौन सा विषय चुनें? 10वीं के बाद करियर का क्या विकल्प तलाशें?,     मई 2024 का मासिक राशिफल,     YUVAHASTAKSHAR LATEST ISSUE 1-15 MAY,     खो-खो खेल का इतिहास - संक्षिप्त परिचय,     उज्जैन यात्रा,     कैरम बोर्ड खेलने के नियम,     Review of film Yodha,     एशियाई खेल- दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बहु-खेल प्रतिस्पर्धा का संक्षिप्त इतिहास,     आग के बिना धुआँ: ई-सिगरेट जानलेवा है,     मन क्या है?,     नवरात्रि की महिमा,     प्रणाम या नमस्ते - क्यूँ, कब और कैसे करे ?,     गर्मी का मौसम,     LATEST ISSUE 16-30 APRIL 2024,     Yuva Hastakshar EDITION 15/January/2024,     Yuvahastakshar latest issue 1-15 January 2024,     YUVAHASTAKSHAR EDITION 16-30 DECEMBER,    

केसा होगा 2024 का मार्च का महीना - राशिफल

top-news

मार्च 2024  राशिफल 


मेष राशि- व्यापार में कोई पुराना समझौता टूट सकता है तथा बिज़नेस पार्टनर के साथ भी संबंधो में खटास उत्पन्न हो सकती है। यदि आप नयी नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह कुछ ऐसे ऑफर आएंगे जो आपके लिए लाभदायक तो होंगे लेकिन आप उसमे सफल नही हो पाएंगे। ऐसे में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके विपरीत होंगे।

वृषभ राशि- यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि सरकारी, बैंक, इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट तो उसमें किसी सीनियर का उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा ही मिलेगा और कोई एग्जाम भी क्लियर हो सकता है। घर में कोई नया मेहमान भी दस्तक दे सकता है। पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा।

मिथुन राशि- किसी कर्मचारी या मालिक के साथ भी कहासुनी हो सकती है। नई नौकरी की खोज रहेगी और सफल होगी। नए सौदे करने के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। स्थिति आर्थिक रूप से बेहतर होगी, लेकिन आपको अपनी बचत से कुछ खरीदना भी पड़ सकता है।आप बाजार में गलत धारणा पैदा कर सकते हैं और पुराने ग्राहक आपसे दूर हो सकते हैं। 

कर्क राशि- इस माह आप भावनाओं में बहकर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं इसलिये हम पहले ही बता देते हैं कि यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य को देखकर ही खर्चा करें। इस माह आपके आत्म-विश्वास में तो बढ़ोत्तरी होगी लेकिन किसी को यह पसंद नही आएगा और वह आपका अहित करने का प्रयास कर सकता है। 

सिंह राशि- यदि घर की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और आप पूरी मेहनत भी कर रहे हैं तो किसी की नज़र आपके ऊपर लगी हुई है। इससे बचने के लिए या तो ज्योतिषीय सहारा लें या फिर कोई उपाय करें। इस माह आप अपने शत्रुओं से भी बचकर रहें और उनके साथ किसी तरह के झगड़े या विवाद में पड़ने से बचें। 
कन्या राशि- यदि आपके बच्चे इस महीने कॉलेज में हैं, तो आपको उनके साथ कहासुनी हो सकती है और आपको उनका व्यवहार बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में परिणाम बेहतर होगा अगर आप आवेश में आने की बजाये उन्हें समझने की कोशिश करेंगे। आपको घर के किसी सदस्य का सहयोग भी मिलेगा, जो आपको खुश करेगा।
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और सर्दी-जुकाम हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें और गर्म चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।

तुला राशि- इस महीने आपकी प्रेमिका के साथ संबंध विकसित होंगे और दोनों कहीं घूमने की योजना बनाएंगे, लेकिन कुछ बाधा आ सकती है। यदि आप प्रेम में हैं तो आप अपने प्रेमी पर शक करेंगे और उन पर नज़र रखेंगे। दोस्तों के साथ मित्रता और संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि- घर के सभी लोगों के साथ एक धार्मिक यात्रा पर जाना संभव है, जिसमें सभी लोग शामिल होंगे। यह आपके कंधो पर एक जिम्मेदारी डाल देगा जिसका आपको सख्ती से पालन करना होगा। यह परिवार को और अधिक जानने और समझने का अवसर देगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।

धनु राशि - काम की अधिकता ज्यादा रहेगी जिस कारण आप थकान का अनुभव करेंगे। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन भी आ सकता है। सभी के साथ समन्वय बनाने का प्रयास करते नज़र आएंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी। कुछ बातों को लेकर मन शंका में रहेगा जिस कारण मानसिक तनाव होने की भी संभावना है।

मकर राशि- परिवार में किसी सदस्य की तबियत अचानक खराब हो सकती है, जिससे अधिक धन खर्च हो सकता है। घर का काम करने के लिए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। जब आप एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आप असफल हो जाएंगे और आपके मालिक आपके काम से खुश नहीं होगा।
 सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत होगी और उनके प्रति आकर्षण होगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और पूरा समय उन्हें दें। विवाहित जीवन में दोनों को सुखद यादें मिलेंगी। साथियों की शादी का निमंत्रण आ सकता है।

कुंभ राशि- रिश्तो को लेकर सतर्क रहें क्योंकि आप घर के किसी सदस्य की बात पर बेवजह से भावुक हो सकते हैं, जो आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। बातचीत खुलकर करने से अधिक लाभ मिलेगा। माता-पिता में से किसी को बाहर जाने से बचें क्योंकि उनका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।
इस महीने बिजली की चीजों से अधिक से अधिक दूरी बनाकर रखें। पैसो के लेनदेन करते समय भी सावधान रहें। इस माह शनि देव आपके ऊपर भारी है, इसलिए शनिवार को शनि मंदिर में जाकर उनसे क्षमा मांगे। घर पर भी हनुमान चालीसा तीन बार पढ़ने की आदत डालें।

मीन राशि- आप परिवार में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आपको मान-सम्मान मिलेगा और सभी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। आपको आने वाले दिनों में किसी जानने वाले से खुशी का संदेश मिलेगा, जिससे आपके घर में भी उत्सव मनाया जाएगा।  यदि आप खेलकूद कर रहे हैं या सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इस महीने बहुत सावधान रहें क्योंकि दुर्घटना हो सकती है। पैसे को कहीं निवेश करने से लाभ तो मिलेगा, लेकिन जल्दी नहीं मिलेगा। इस माह आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *