:
visitors

Total: 676069

Today: 57

राशिफल: अक्टूबर 2024 के लिए सभी राशियों का

top-news

मेष: व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।नौकरी में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए प्रयास कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करना शुभ रहेगा। वृषभ: नौकरी के क्षेत्र में मध्याह्न अक्टूबर के बाद सूर्य का षष्ठम् गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। वाहन क्रय करने की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से विघ्न दूर होने की संभावना है। मिथुन: बहुत शुभ समय चल रहा है। राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय आने वाला है। आर्थिक योजनाएँ अपना स्वरूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रथम सप्ताह के बाद नौकरी या व्यवसाय में रुके हुए धन के आने के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।प्रतिदिन तिल का दान करें। कर्क: नौकरी में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। सिंह: नौकरी में में विशेष प्रगति की संभावना है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव की उपासना करते रहें। सूर्य का तृतीय गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें। कन्या: रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। सूर्य , बुध व शुक्र का एक साथ इस राशि में गोचर धन का आगमन कराएगा। धार्मिक कार्य होने के योग बन रहे हैं।राजनीतिज्ञों के लिये अच्छा समय है।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करना प्रारंभ करें। तुला: माह के मध्याह्न के बाद सूर्य का इस राशि में गोचर नौकरी को लेकर उन्नति के अवसर देगा। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के बाद शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त होंगे।प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करें। द्वितीय सप्ताह के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ देगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। वृश्चिक: माह के मध्याह्न में सूर्य के तुला में राशि परिवर्तन से उच्चाधिकारियों के संपर्क से लाभ मिलना चाहिए। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा की संभावना बन रही है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। सोमवार को चावल का दान मंदिर या किसी ज़रूरतमंद को करें। धनु: सभी ग्रह अनुकूल है तथा सब मंगलमय है। व्यवसाय में उन्नति हेतु कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। नौकरी में नवीन पद के प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। मकर: प्रथम सप्ताह में नौकरी तथा व्यवसाय में गुरु लाभ देंगे। गुरु व मंगल छात्रों को लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करना प्रारंभ करें। शिक्षार्थियों के लिए कई नवीन अवसर प्राप्त होने की संभावना है । कुंभ: प्रथम सप्ताह का समय अनुकूल है। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। माह के मध्य के बाद सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।भगवान शिव की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रत्येक शनिवार को तिल दान करना अच्छा फल दे सकता है। मीन: गुरु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। प्रथम सप्ताह स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करना शुभ होगा। नोटः यह एक सर्वमान्य साधारण ग्रहों के स्थिति के अनुसार वक्तव्य है। सभी से इसका मिलान हो संभव नहीं है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का समय और उस समय की ग्रह स्थिति अलग अलग होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *